नई दिल्ली। भीषण गर्मी और सूरज की प्रचंड तपिश से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। ऐसे में शरीर को कूल और हेल्दी रखना जरूरी है। इसमें योग आपकी मदद कर सकता है। बदलते मौसम में कुछ योगासन आपके शरीर को ठंडक पहुंचा सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको भीषण गर्मी में ठंडक का अहसास कराएंगे। इसे कोई भी कर सकता है। शीतली प्राणायामशीतली प्राणायाम गर्मी के मौसम में शरीर को तुरंत ठंडक देने के लिए सबसे प्रभावी योग है, यह एक सांसों से संबंधित योगा है। इसमें जीभ को नली या एक पाइप की तरह मोड़कर मुंह से धीरे-धीरे सांस ली जाती है और फिर नाक से छोड़ी जाती है। यह प्रक्रिया शरीर के अंदर की गर्मी को कम करती है और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखने में मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से चिड़चिड़ापन दूर होता है और मन में शांति महसूस होती है। यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जिन्हें गर्मी में जल्दी थकान या बेचैनी महसूस होती है। शीतकारी प्राणायामइस प्राणायाम में दांतों को हल्का खोलकर या जुबान के बीच से हवा खींची जाती है, जिससे ठंडी हवा शरीर के अंदर जाती है। यह शरीर के तापमान को कम करने के साथ-साथ मानसिक तनाव और गुस्से को भी काबू में करता है। यह प्राणायाम गर्म और उमस से भरे मौसम में बहुत लाभकारी होता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर को ठंडा और शांत बनाए रखने के साथ-साथ स्लीप क्वालिटी को भी सुधारता है। बाल आसनबाल आसन करने के लिए पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। एड़ियों को अलग रखते हुए पंजों को आपस में छूते हुए एड़ियों पर बैठ जाएं। सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और अपने माथे को मैट पर टिका दें और हाथों को आगे की ओर पूरी तरह से फैला दें। बाल आसन से मन शांत और नर्वस सिस्टम भी रिलैक्स होता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और पाचन में सहायता करता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं बढ़ जाती है, ऐसे में बाल आसन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। मत्स्य आसनइस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेटें और पैरों को सीधा रखें। इसके बाद अपनी हथेलियों को हिप्स के नीचे रखें और कोहनियों को मोड़ते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं, जिससे मछली की तरह का आकार बनें। इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें और फिर धीरे-धीरे अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं। इससे फेफड़े, श्वसन, पीठ, गर्दन और थायरॉइड बैलेंस करने में मदद मिलती है और साथ ही इससे तनाव दूर होकर नींद अच्छी आती है। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी योजना का बदला नाम, अब ‘सीएम अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ के नाम से होगी संचालित