उदयपुर/सरगुजा। वन परिक्षेत्र उदयपुर में पदस्थ विनोद सिंह के वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल तथा बुधसाय राजवाड़े के वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में रविवार को रामगढ़ स्थित चेतना शिविर में स्टार अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में अभिषेक जोगावत (वन मंडलाधिकारी, सरगुजा) एवं फेंकू चौबे (वन परिक्षेत्र अधिकारी, उदयपुर) ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार अलंकरण कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और उनका बेहतर निर्वहन विभाग की कार्यक्षमता को और मजबूत बनाता है।

सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित समारोह में राजेश बराडे (जिला अध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ), बसंत राजवाड़े (ब्लॉक अध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ), गंगा राम शर्मा (सेवा निवृत्त वरिष्ठ लिपिक), रामनिवास दहायत (वन परिक्षेत्र अधिकारी), विश्वास दास वैष्णव (परिक्षेत्र सहायक, लखनपुर) सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गिरीश बहादुर (वनपाल), शशिकांत सिंह (वनपाल), राम बिलास सिंह (वनपाल), अशोक प्रताप सिंह (वनपाल), मल्लेश्वर पैकरा (वनपाल), अनीता मिंज (वनपाल), ओरेलिया मिंज (वनरक्षक), सुशीला पैकरा (वनरक्षक), आर्मो सिंह (वनरक्षक), सहिस कपूर (वनरक्षक), इंद्र प्रसाद पिपला (वनरक्षक) तथा उमेश कश्यप (लेखापाल) सहित सीतापुर, लखनपुर एवं उदयपुर परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!