नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है, जहां जवानों ने जंगलों में छिपाए गए नक्सलियों के सीक्रेट खजाने का पर्दाफाश किया है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपये नकद और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। 2000 के गुलाबी नोट भी मिले इस बरामदगी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में 2000 रुपये के गुलाबी नोट भी मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक, ये डंप अलग-अलग समय में बनाए गए थे, जिनमें कुछ हालिया तो कुछ 4 से 6 साल पुराने हैं। आईजी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि नक्सली नोटबंदी या बाद में 2000 के नोट वापस लेने की समय सीमा के दौरान इन नोटों को बदल नहीं पाए थे, और इन्हें जंगलों में ही छुपा कर रख दिया था। फिलहाल बरामद राशि की गिनती और कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं, पुलिस अब सरेंडर नक्सलियों से मिले इन सुरागों के आधार पर अन्य गुप्त ठिकानों पर भी नजर बनाए हुए है। Post Views: 40 Please Share With Your Friends Also Post navigation सरकारी गाड़ियां अब ईवी में बदलेगी, मुख्यमंत्री ने की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील, कहा, ईंधन संसाधनों का संयमित उपयोग करे