सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच दिन के भीतर दूसरी मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। दरअसल ताजा मामला जिले का है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची आम बिनने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची का मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों को उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब बच्ची घर पहुंची और दर्द की शिकायत करने लगी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी भटगांव थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश इधर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भी मामले पर चिंता जताई है। मंत्री ने कहा कि पहले सामने आए मामले में भी पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे और ताजा मामले में भी पुलिस प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है ताकि मासूम बच्चों और महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों। Post Views: 184 Please Share With Your Friends Also Post navigation ब्वायफ्रेंड से लड़ाई के बाद गर्लफ्रेंड जली, इलाज के दौरान हुई मौत, मोबाइल को लेकर हुआ विवाद… चोरी के आरोप में दो युवकों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, सोशल मीडिया में वायरल…