रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। साय सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए संपत्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला लिया गया था। इसकी अधिसूचना अब राजपत्र में प्रकाशित हो गई है। अब महिलाओं के लिए संपत्ति खरीदना आसान और सस्ता होगा और परिवारों को भी संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्य सरकार के अनुसार, इस फैसले से करीब 153 करोड़ रुपये के राजस्व का असर पड़ सकता है। हालांकि सरकार इसे महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक दीर्घकालिक सामाजिक निवेश मान रही है। सरकार का यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!