सूरजपुर। जिले के दूरस्थ इलाके में बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-66 G 0850 अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए। हादसे में एक महिला और एक पुरुष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य बाराती सामान्य रुप से घायल हुए है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जो बिहारपुर से रसौकी की ओर बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह पूरा मामला मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर गांव का बताया जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा एक बार फिर ओरलोडिंग और असुरक्षित यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। Post Views: 41 Please Share With Your Friends Also Post navigation सूरजपुर में पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर मौत, घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप