कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बारात के दौरान मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बारात में शामिल कुछ लोगों ने बाइक सवार दो भाईयों सहित एक ट्रक चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। हमले में तीनों के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। कटघोरा पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले आरोपी बारातियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अग्रसेन भवन से बारात निकल रही थी। इसी दौरान जय स्तंभ चौक के पास नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने भारी जाम की स्थिति बन गई। रात करीब 10:30 बजे जब बाइक सवार दाऊद अली और दानिश अली बारात के बीच से निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारातियों ने दोनों युवकों पर हाथ-मुक्कों के साथ ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोटें आईं। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें करीब 8 टांके लगाए गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक चालक पिंटू गुप्ता को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसका माथा फूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। वहीं, पीड़ितों ने कटघोरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट करने वाले आरोपी अमित मित्तल, नितेश मित्तल समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोरबा-चांपा मार्ग पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटकर हाइवा में जा घुसी SECL कुसमुंडा में CBI का छापा: रिश्वतखोर कलर्क को रंगे हाथों किया गिरफ्तार…