नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर आ रही है ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल रूट होर्मुज स्ट्रेट को अचानक बंद कर दिया है। इसके साथ ही हालात तेजी से युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। समुद्र में जहाजों की लंबी लाइन लग गई है, और सबसे चौंकाने वाली बात दो जहाजों पर फायरिंग हुई है, जिसमें एक भारतीय जहाज भी शामिल बताया जा रहा है। राहत की बात ये है कि किसी क्रू मेंबर को नुकसान नहीं हुआ। ईरान ने साफ कह दिया है कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को उसकी नेवी से अनुमति लेनी होगी। उधर अमेरिका के साथ तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने भी संकेत दिए हैं कि अगर कुछ दिनों में समझौता नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। ऐसे में इसका बंद होना मतलब—तेल की कीमतों में आग और ग्लोबल संकट की शुरुआत। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation DA ब्रेकिंग: महंगाई भत्ता बढ़ा, कैबिनेट ने डीए में 2% की बढ़ोत्तरी को दी मंजूरी, केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा एरियर्स बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…