नई दिल्ली। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में ईंधन संकट की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में ईंधन की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। मंत्रालय ने इसे जानबूझकर फैलाया गया भ्रामक अभियान बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यानसरकार ने कहा है कि भारत के पास कुल लगभग 60 दिनों का स्टॉक कवर है। वहीं 74 दिनों का कुल रिजर्व मौजूद है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अगले दो महीनों की आपूर्ति पहले से सुरक्षित है।

ईरान युद्ध के कारण देश में गैस (एलपीजी), पेट्रोल और डीजल की कमी देखी जा रही है। कई जगह पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने की भी खबरें आ रही हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो, पुराने फुटेज और गलत जानकारी फैलाकर लोगों में डर पैदा किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियां कानूनी अपराध हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!