जबलपुर। मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से एक शर्मनाक और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कुल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। छात्रा जब गर्भवती हुई तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक शेख अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां एक स्कूल में शेख अरमान नाम के युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा जब गर्भवती हुई तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद छात्रा के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार इसके बाद छात्रा के परिजन तत्काल उसे लेकर बेलखेड़ा थाना क्षेत्र पहुंचे और इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज करवाई। छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेख अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मेकडंमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। Post Views: 221 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रेमी ने प्यार का झांसा देकर किया प्रेग्नेंट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…. दो शादी के बाद भी पूर्व प्रधान को इश्क करना पड़ा भारी! 18 बच्चों के पिता को प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की हत्या