सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे महिला गर्भवती हो गई। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

5 महीने की गर्भवती होने पर आरोपी ने झाड़ा पल्ला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पति के दोस्त ने अपने ही दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार संबंध बनाए। पीड़िता जब 5 महीने की गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने अपने वादे से मुकरते हुए महिला से पल्ला झाड़ लिया।

ससुराल और मायके वालों ने घर से निकाला बाहर
जैसे ही यह मामला पीड़िता के पति और ससुराल वालों के सामने आया, उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। यहाँ तक कि पीड़िता के मायके वालों ने भी उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। इस पूरी घटना के बाद पीड़िता ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!