जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर-चांपा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नवागढ़ ब्लॉक के घुठिया गांव में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कान में लगा था हेडफोन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे सुनीति पटेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब युवती को पंखे से लटकते देखा तो उसे जीवित समझकर तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय युवती के कान में हेडफोन लगा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी से बात करते हुए यह कदम उठा सकती है।

हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन सदमे में हैं और घर में मातम पसरा हुआ है। मृतिका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पामगढ़ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की जांच शुरू होगी और आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!