नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। सर्किल बेस्ड ऑफिसर के दो हजार से ज्यादा पदों पर फार्म निकले हुए हैं, जिसकी लास्ट डेट नजदीक थी। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक किसी भी कारण से SBI सीबीओ भर्ती का फार्म नहीं भर पाए वो अभी भी आवेदन कर सकते हैं। खुली रहेगी, क्योंकि लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। एसबीआई की इस भर्ती के जरिए बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुवाहाटी, नई दिल्ली, मुंबई मेट्रो, जयपुर, कोलकाता समेत 16 सर्किल में सर्किल बेस्ड आफिसर की नियुक्ति की जाएगी। अगर आपको बैंकिंग फील्ड में नौकरी का अनुभव हैं और पोस्ट के अनुरूप शैक्षिक योग्यता भी है, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है। रिजर्व कैटेगिरी को छूट भी मिलेगीये भर्ती 2273 पदों के लिए है। एज लिमिट 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2025 के मुताबिक की जाएगी। रिजर्व कैटेगिरी को छूट भी मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा। एप्लिकेशन फीस सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपये है और एससी/एसटी/पीएच के लिए निश्शुल्क है। सर्किल बेस्ड ऑफिसर के लिए योग्यता – एसबीआइ सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो। – जिन उम्मीदवारों के पास मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टड अकाउंटेंट, कास्ट अकाउंटेंट की डिग्री है, वो भी आवेदन के योग्य हैं। डिग्री के साथ उम्मीदवारों के पास किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक या रीजनल बैंक में काम करने का दो साल का अनुभव भी होना चाहिए। – आप जिस भी सर्किल से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को लिखना, पढ़ना, समझना आना चाहिए। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका! यहां 350 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन..