प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी के मामले मे 21 आरोपी गिरफ्तार,1.5 टन कोयला सहित 13 सायकल, 19 मोटरसायकल कुल 06 लाख का मशरुका जप्त :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही।:- आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित छेत्र मे घुसकर संगठित तौर पर की जा रही थी कोयला चोरी।:- आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला सहित 13 सायकल, 19 मोटरसायकल कुल 06 लाख का मशरुका किया गया जप्त।:- खदान के अतिरिक्त आसपास नदियों के मुहानो पर अवैध उत्तखन्न हेतु खोदे गए गड्ढे को जेसीबी से पाटकर किया गया समतल।:- आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लखनपुर स्थित अमेरा कोयला खदान मे ग्रामीणों द्वारा काफी संख्या मे खदान में प्रवेश कर संगठित होकर कोयले की चोरी एवं तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थीं, तथा खदान सुरक्षा कर्मी द्वारा रोक टोक किये जाने पर ग्रामीण कोयला तस्करो के बचाव मे एकत्र होकर गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाने की शिकायते भी प्राप्त हुई थी, मामले कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौक़े पर जाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। ⏩ इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अमेरा खदान के प्रतिबंधित छेत्र से कोयला चोरी कर रहे आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) पन्डरू राजवाड़े आत्मज खेलसाय उम्र 31 वर्ष सा० लटोरी थाना लखनपुर (02)धनेश्वर राजवाडे पिता राजदेव उम्र 30 वर्ष साकिन जोधपुर थाना लखनपुर (03) सपुरन पिता रामदेव उम्र 45 वर्ष सा० जोधपुर थाना लखनपुर (04) भीन्गल राम पिता धरमसाय राजवाड़े सा० 35 वर्ष सा० जोधपुर थाना लखनपुर (05) राजेन्द्र प्रसाद पिता जय प्रकाश उम्र 22 वर्ष सा० जोधपुर थाना लखनपुर (06) रामदेव पिता देवरतन उम्र 45 वर्ष सा० गणेश्पुर थाना लखनपुर (07) अनीष राजवाड़े पिता जयराम राजवाड़े उम्र 40 वर्ष सा० रजपुरी थाना लखनपुर (08) सोनसाय पिता रमेश्वर उम्र 45 वर्ष सा० बिनकरा थाना लखनपुर (09) रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर पिता बंधन राम उम्र 38 वर्ष सा० जयपुर थाना लखनपुर (10) सुखसाय पिता रामनंदन 30 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (11) चमरू पिता रघुवीर उम्र 36 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (12) चंदलाल पिता चकधारी उम्र 30 वर्ष सा० सखुरी थाना गांधीनगर (13) बीरदेव पिता राम सिंह देव उम्र 24 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (14) रामकुमार पिता गजानंद उम्र 27 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (15) अमरेश पिता सोहना राम उम्र 25 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (16) मनीजर पिता चमरू राम उम्र 30 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (17) नीलम पिता सोनसाय उम्र 35 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर (18) फेंकू राम पिता भोदरो राम उम्र 45 वर्ष सा० गणेश्पुर थाना गांधीनगर (19) अनुज यादव पिता बुधु राम यादव उम्र 22 वर्ष सा० परसोंड़ी थाना लखनपुर (20) चंद्रभान पिता बोधन राम उम्र 40 वर्ष सा० झाबर थाना लखनपुर (21) हरेश प्रसाद पिता जाकी राम उम्र 30 वर्ष सा० सोनपुर खुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपियों से कुल 1.5 टन कोयला, 13 सायकल, 19 मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका 06 लाख रुपये जप्त किया गया है, आरोपियों द्वारा अमेरा ओपन कोयला खदान के आस-पास संगठित होकर कोयला चोरी का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 32/26 धारा 329(3), 303(2), 112(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, खदान के अतिरिक्त आसपास नदियों के मुहनो पर अवैध कोयला उत्तखन्न हेतु किये गए गड्ढों को जेसीबी से भरवाकर समतल कराया गया है। ⏩ संपूर्ण कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी लखनपुर संपत पोटाई सहित थाना लखनपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे। Post Views: 30 Please Share With Your Friends Also Post navigation उदयपुर विद्युत कार्यालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन