उदयपुर विद्युत कार्यालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन उदयपुर। आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को उदयपुर वितरण केंद्र अंतर्गत उदयपुर विद्युत कार्यालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सरपंच उदयपुर शेखर सिंह देव ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखण्ड विधायक सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेमुनिया करियाम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही विभिन्न ग्रामों के सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधियों में प्रताप सिंह, चंदन एक्का, संदीप मरकाम, सालिक राम, श्यामलाल जायसवाल, दीपक सिंघल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विद्युत मंडल की विकास यात्रा पर संक्षिप्त उद्बोधन कनिष्ठ यंत्री राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े, उदयपुर द्वारा दिया गया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बीपीएल श्रेणी, घरेलू श्रेणी, कृषक जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथियों के संक्षिप्त उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। Post Views: 40 Please Share With Your Friends Also Post navigation उदयपुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य समापन