बंगाल में बने सिस्टम से हल्की बारिश की आशंका, कई जिलों में रात का पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़का

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की आशंका है। इस बीच रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़क गया है।

सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर जारी है। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर पहुंच गई है। वाहन चालकों दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में डीप प्रेशर एरिया बना हुआ है। इस वजह से दक्षिण और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर-बिलासपुर संभाग के जिले शामिल हैं। पिछली रात से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, जरूरी होने पर ही यात्रा करें और पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 28°C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5°C अंबिकापुर दर्ज किया गया। वहीं पिछले दिनों यह तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया था। यह पिछले दस सालों में नवंबर के महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!