CG Accident : तेज रफ्तार बस और कार जोरदार टक्कर मारने के बाद बस पलटी, दुर्घटना में 3 पत्रकार सहित 25 से अधिक घायल जांजगीर। जांजगीर जिले में आज दोपहर तेज रफ्तार बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि इस भीषण दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं कार में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोटे आई है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। जानकारी के मुताबिक ये घटना मुलमूला थाना क्षेत्र में घटित हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही थी। इसी दौरान व्यासनगर के पास एक तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे के बाद जहां बस सड़क के दूसरी तरफ पलट गयी। वहीं कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार और बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को रेफर भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं काम में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोट आई है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 127 Please Share With Your Friends Also Post navigation जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल… CG: मध्यान्ह भोजन के बाद दर्जन भर बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खीर-पूड़ी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शक