भाभी ने शादी से महीने पहले काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ा, कहा – चिंता न करें पहले की तरह

आगराशहर के बरहन इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि भाभी ने अपने देवर की शादी से करीब एक महीने पहले इस घटना को अंजाम दिया है। घायल देवर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकरी के अनुसार योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया। योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। वहीं, डॉक्टरों ने ये भी कहा है कि आगामी कुछ दिनों में ये जुड़ जाएगा और पहले की तरह काम भी करेगा। देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी।

जेठानी ने तहरीर में लिखा था कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। ग्रामीणों ने बताया था कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!