छत्तीसगढ़ में फिर एक संदिग्ध दवा पर लगी रोक, CGMSC ने सभी सरकारी संस्थानों को स्टॉक लौटाने के निर्देश दिए रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने राज्य में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर अपनी सतर्कता दिखाते हुए लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में राज्य औषधि भंडार, कवर्धा में की गई नियमित जांच के दौरान ओफ्लैक्सासीन + ओर्निडजोल टैबलेट (ड्रग कोड – SP1978) की कुछ टैबलेट्स को लेकर शिकायतें मिली। जानकारी मिलते ही CGMSC ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन बैचों की सप्लाई रोक दी है। सभी जिला भंडारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टॉक की जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, संबंधित दवाओं को री-टेस्टिंग (पुनः जांच) के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सावधानी के तहत इन बैचों को “क्वारंटाइन” में रखा गया है और किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्था में इनकी आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, इन दवाओं के उपयोग पर रोक रहेगी। CGMSC ने कहा है कि मरीजों को केवल अच्छी और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए संस्था लगातार जांच और निगरानी कर रही है। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षा विभाग में मेडिकल बिल घोटाला: शिक्षक नेता और पत्नी पर जल्द दर्ज होगी FIR, मृत साला और पत्नी के नाम पर लाखों रुपये निकाले छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का दौरा, नए विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण