बंद घर में चार दिन से सड़ रहा था महिला का शव, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, पति पर हत्या का आरोप…

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में एक बंद मकान से बुधवार को 35 वर्षीय महिला इंदू प्रजापति का शव बरामद हुआ। मकान से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला, जो चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के बेटे ने अपने पिता महेश प्रजापति पर मां की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, इंदू प्रजापति का घर बागपुर गांव के बाहरी इलाके में है। वह ठेकमा सीएचसी के पास एक समूह की कैंटीन में काम करती थीं। उनके पति महेश के साथ उनका लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक ननिहाल में और दूसरा बुआ के घर रहता है। चार-पांच दिन पहले महेश, इंदू से मिलने कैंटीन गया था, जिसके बाद वह अपने पति के साथ घर आई थीं। इसके बाद से घर पर ताला लगा था, और महेश भी लापता है।

पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर शव को बरामद किया, जो बेड पर मच्छरदानी में लिपटा हुआ था। शव की स्थिति और दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तीन-चार दिन पुराना है। मौके पर सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। सीओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों और हत्या के आरोपों की पुष्टि होगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!