CG NEWS: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी से मारपीट : सूरजपुर के पचिरा टोल प्लाजा पर इम्तियाज़, बबलू खान और संजय पर FIR… सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पचिरा टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम दबंगई का मामला सामने आया। यहां टोल टैक्स मांगने पर तीन युवकों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायतकर्ता टोल कर्मचारी राजेश कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वाहन क्रमांक JH01BF 5185 बिना टोल दिए जबरन निकलने लगा। रोकने पर चालक और उसके साथी हंगामा करने लगे। आरोप है कि इम्तियाज़ खान, बबलू खान, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य ने कर्मचारियों को गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी भी दी। टोल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। Post Views: 129 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : ‘गैर मर्द के साथ पत्नी के लिव – इन रिलेशन’, सुसाइड से पहले छलका पति का दर्द, वायरल वीडियो ने खोले राज BIG NEWS: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और परिजनों को जान से मारने की धमकी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…