CG NEWS: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी से मारपीट : सूरजपुर के पचिरा टोल प्लाजा पर इम्तियाज़, बबलू खान और संजय पर FIR…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पचिरा टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम दबंगई का मामला सामने आया। यहां टोल टैक्स मांगने पर तीन युवकों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

शिकायतकर्ता टोल कर्मचारी राजेश कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वाहन क्रमांक JH01BF 5185 बिना टोल दिए जबरन निकलने लगा। रोकने पर चालक और उसके साथी हंगामा करने लगे। आरोप है कि इम्तियाज़ खान, बबलू खान, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य ने कर्मचारियों को गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी भी दी।

टोल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!