सोनम रघुवंशी से आगे निकली ये महिला, मुर्गा भात में जहर मिलाकर पति को खिलाया, छत्तीसगढ़ के इस जिले से खरीदा था मौत का सामान

गढ़वा : मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ मार डाला। वह राजा के साथ हनीमून पर शिलांग गई और वहीं उसने राजा की हत्या कर दी। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गढ़वा में भी सामने आया है। यहां शादी के महज एक महीने बाद पत्नी ने अपने पति को खाने में ज़हर देकर मार डाला। जिस कीटनाशक से हत्या हुई, उसे खुद मृतक पति ने ही पत्नी के कहने पर रामानुजगंज बाज़ार से खरीदा था। फिलहाल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार जेल भेज गया है।

पुलिस के मुताबिक बाहुकूदर गांव में 11 मई को बुद्धनाथ सिंह की शादी सुनीता देवी से हुई थी, लेकिन शादी के दूसरे ही दिन सुनीता मायके लौट गई और ससुराल आने से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की और गांव में पंचायत बुलाई पंचायत के बाद सुनीता फिर से बुद्धनाथ के घर आ गई, लेकिन पत्नी ने मन बना लिया था और महज़ एक सप्ताह के अंदर उसने एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पत्नी के बार बार दबाव बनाने पर दोनों रामानुजगंज के बाज़ार गए और वहां पत्नी के कहने पर पति बुद्धिनाथ ने कीटनाशक दवा खरीदा।

सुनीता ने कहा कि ये दवा फसलों में लगने वाले कीटों के लिए चाहिए। बुद्धनाथ को यह अंदाज़ा नहीं था कि वह अपनी मौत का सामान खुद खरीद रहा है और उसी ज़हर को सुनीता ने रात को मुर्गा भात में मिला कर खीला दिया, जिससे पति की मौत हो गई। मृतक की मां के आवेदन पर रंका थाने की पुलिस ने FIR दर्ज की और शख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पत्नी ने पति की हत्या की पूरी बात बताई और जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार जेल भेज गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!