लखनपुर/ DINESH BARI, 07 अक्टूबर 2024:

नवीन महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ABVP कैंपस कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर नगर मंत्री पलाश पाण्डेय, नगर सह मंत्री राहुल साहू, गोलू यादव और रघुवीर उपस्थित रहे।

नगर मंत्री पलाश पाण्डेय ने बताया कि ABVP पिछले 75 वर्षों से छात्र हित में कार्य कर रही है। वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता एक महत्वपूर्ण विषय है, और इसे सुधारने के लिए विद्यार्थी परिषद प्रत्येक महाविद्यालय में कार्यकारिणी बना रही है। उनका उद्देश्य है कि सभी विद्यार्थी मिलकर देश को विश्वगुरु बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।

नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य:

  • कैंपस अध्यक्ष: रवि यादव
  • उपाध्यक्ष: संजय यादव
  • कैंपस मंत्री: गुफरान अंसारी
  • उपाध्यक्ष: कृष्णा यादव, हेमंत, संजना
  • सह मंत्री: तुलेश्वर, मुनेश, अमित कुशवाह, आकाश सोनवानी
  • RKM प्रमुख: जैस्मीन खान
  • SFD प्रमुख: प्रवीण पैंकरा
  • SFS प्रमुख: विवेक साहू
  • खेलो भारत प्रमुख: गुलशन यादव
  • मीडिया प्रमुख: बबलू रजवाड़े

इस नई कार्यकारिणी के गठन से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तत्पर हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!