राम लला के दर्शन के लिए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई विशेष ट्रेन लखनपुर, दिनेश बारी 07 अक्टूबर 2024: श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज सोमवार को विधायक ने ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “यह यात्रा हमारे भांजा राम का प्रतीक है, जो हम सभी के दिलों में बसी है। हमारे क्षेत्र के विकास के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।” छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का श्री राम जी से विशेष रिश्ता है, और भांजा राम का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यात्रा को लेकर सरगुजा संभाग के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा रेलवे स्टेशन राममय हो गया। विधायक ने कहा, “इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं हमारी एकता और संस्कृति को और मजबूत करती हैं।” श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और भक्ति का भाव स्पष्ट था, और सभी ने इस विशेष यात्रा के लिए साय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। Post Views: 338 Please Share With Your Friends Also Post navigation ABVP लखनपुर इकाई के नवीन महाविद्यालय में कैंपस कार्यकारिणी की घोषणा विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास मेला के अंतर्गत भूमि पूजन एवं गृह प्रवेश में लिया भाग