लखनपुर, दिनेश बारी, 07/10/2024
भागवत कथा सुनने आई पांच महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चैन काटकर ले जाने वाले आठ संदिग्ध महिलाओं से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। इसी दौरान कथा सुनने आई पांच महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चैन चोरी होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इस घटना से पुलिस की भी काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के महाराष्ट्रीयन मोहल्ले से आठ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है। थानाप्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के बाद की जाएगी।

विशेष सूत्रों के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा थाना अंतर्गत महाराष्ट्रीयन मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहनों की चोरी की घटनाएं की जाती रही हैं। इस मोहल्ले से हिरासत में ली गई महिलाओं पर भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल होने का संदेह है, और ये महिलाएं मुख्य आरोपी हो सकती हैं।

पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!