बिलासपुर। जिले के रतनपुर क्षेत्र के बिकमा तालाब में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नहाने पहुंचे ग्रामीणों को तालाब किनारे गड्ढे में मगरमच्छ के 6 छोटे बच्चे दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह रोज की तरह लोग तालाब में नहाने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर किनारे बने गड्ढे में छिपे छोटे मगरमच्छों पर पड़ी। अचानक इस दृश्य से इलाके में दहशत फैल गई और लोग वहां से दूर हट गए। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी 6 मगरमच्छ के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें बाद में खूंटाघाट डैम में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, बिकमा तालाब में अभी भी लगभग तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। माना जा रहा है कि मादा मगरमच्छ ने तालाब किनारे अंडे दिए थे, जिनसे हाल ही में बच्चे बाहर निकले हैं। फिलहाल वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation इंस्टाग्राम लव ट्रैप का खुलासा: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों को 23 जून से मिलेंगी किताबें, 13 जुलाई तक पूरा होगा वितरण