सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि घर के नौकर राजकुमार (उम्र 35 वर्ष) जो कि बच्ची के घर में दो सालों से नौकर का काम कर रहा था, उसी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। वह रोज की तरह घर में काम करने आया था, तभी आरोपी ने बच्ची को खेलने के बहाने दुसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। दरअसल यह पूरी घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद बच्ची की जब रोने की आवाज आई तब इस पूरे घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर भटगांव पुलिस की जांच जारी है, इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 384 Please Share With Your Friends Also Post navigation ACB Raid : CHC उदयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अपडेट रंगे हाथों लेखपाल और बाबू को किया गिरफ्तार जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, मुख्यमंत्री साय ने दिया निर्देश