CG: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की 3 दिवसीय हड़ताल, सरकारी काम प्रभावित धमतरी:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के हजारों कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर हैं. छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों और विकास खंडों में हड़ताल की जा रही है. धमतरी शहर के गांधी मैदान में भी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी जुटे और मांग पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की. मोदी की गारंटी पूरी नहीं: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के रूप में कर्मचारियों से वादे किए गए थे. साथ ही शपथ पत्र भी जारी किया गया था. जिसमें महंगाई भत्ता सहित कर्मचारी अधिकारी हित की कई बातें थी. आज 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी मोदी की गारंटी पूरी नहीं की गई है. कई सरकारी काम प्रभावित: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन पर चले जाने से शासकीय कार्यालयों का कामकाज ठप नजर आया. कई शासकीय कामों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई विभागों में जरूरी सर्टिफिकेट तक के काम प्रभावित हो रहे हैं. Post Views: 260 Please Share With Your Friends Also Post navigation आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर चलती गाड़ी से कूदे, बाल बाल बची जान हाथ पैर बांधकर नहर में फेंकने वाले को 7 साल की सजा, जिला सत्र न्यायालय धमतरी ने सुनाया फैसला