जांजगीर चाम्पा। अपनी 17 सूत्रीय मांग को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए गए हैं, हड़ताल का जांजगीर चाम्पा जिले में व्यापक असर देखा जा रहा है,vराजस्व संबंधित न्यायालयनीय प्रकरण, नामांकन बटांकन, आय जाति निवास प्रमाण पत्र,किसान पंजीयन, भुईयां पोर्टल सहित अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, पक्षकारो को वापस लौटना पड़ रहा हैं। वहीं वकीलों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं, अपनी मांगो को लेकर पहले 28 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल कर जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रदर्शन किया गया था, इसके बाद प्रदेश भर के तहसीलदारो ने रायपुर में भी प्रदर्शन किया गया, लेकिन कोई बात नहीं बनी, इस पर 30 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गई है, हड़ताल लंबी चली तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। Post Views: 207 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, आरक्षक गंभीर रूप से घायल… दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी कर ससुराल लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, मौके पर मौत…