हॉस्टल में रातभर आती है महिला के चीखने और पायल की छम – छम की आवाजें, स्टूडेंट्स की दर्द भरी कहानी सुनकर कांप जाएगी रूह ग्वालियर : 21वीं सदी में भूत प्रेत की बात करना बकवास जरूर लगता है। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े डॉक्टर बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल के छात्र रूहानी आवाजों से परेशान है। एक नहीं दो नहीं बल्कि कई छात्र कहते हैं की उन्हें रात के वक्त महिला के रोने की आवाज आती है, पायल की आवाज आती है, किसी छात्र को महिला घूमती हुई भी नजर आती है। कॉलेज प्रबंधन के सामने भी यह बात सामने आई है। वह अब पड़ताल में लगा है कि ये आवाज आखिर है किसकी है। ग्वालियर का डॉक्टर बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ये ग्वालियर-चंबल संभाग का सबसे बड़ा कॉलेज तो है ही। साथ ही इस कॉलेज में प्रदेश के सिंगरौली, रीवा, सतना के साथ-साथ तमाम दूरी वाले इलाकों बच्चे भी तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए यहां आते है। इसलिए यहां इन्हें हॉस्टल की जरूरत होती है। लेकिन कॉलेज के छात्र इन दिनों अपने हॉस्टल में होने वाली अजीब आवाजों से परेशान है। उन्हें रात के वक्त महिला के रोने की आवाज आती है, पायल की आवाज आती है, किसी छात्र को महिला घूमती हुई भी नजर आती है। डॉक्टर बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्र परेशान है। इस हॉस्टल में 50 से ज्यादा छात्र रहते है। हॉस्टल में आवासों की शिकायत की खबर केयरटेकर ने कॉलेज प्रबंधन को भी दी है। वह भी गंभीर है, ऐसे में कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है की केयर टेकर को आज बच्चों ने बात बताई है। वह अब खुद बच्चों से बात कर रहे है, जिससे आवाज वाले की हकीकत का पता चल सकें। कुल मिलाकर देखा जाए तो बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग काफी पुरानी है। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। साथ ही अब छात्रों की तरफ से भूतिया आवाजों की खबर ने कॉलेज प्रबंधन को सख्त में डाल दिया है। हालांकि अब देखना यही है, कॉलेज प्रबंधन की पड़ताल में क्या निकलकर समाने आता है। Post Views: 282 Please Share With Your Friends Also Post navigation Mahakaal Live Darshan : बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या, महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस