विद्यादीप किताब दुकान में 30 दिन के भीतर तीसरी बार हुई चोरी पुलिस के सुस्त रवैए पर नागरिक खड़े कर रहे सवाल, चोरियों का सिलसिला कब रुकेगा ? क्रांति कुमार रावत, उदयपुर/सरगुजा। उदयपुर शहर चोरों के आतंक से सहम सा गया है, सिलसिलेवार हो रही चोरी के वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। विदित हो कि उदयपुर बस स्टैंड स्थित विद्यादीप किताब दुकान में आज रात फिर से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस दुकान में एक माह में तीसरी बार चोरी हुई है। हर बार खिलौने खेल सामग्री और परफ्यूम सहित अन्य समानों सहित कुछ चिल्हर पैसों को चोरी कर ले जाया गया है। घटना के बाद उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। Post Views: 407 Please Share With Your Friends Also Post navigation सूचना: कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में सीधी भर्ती हेतु आवेदन विश्व आदिवासी/मूलनिवासी दिवस पर उदयपुर में उमड़ा जनसैलाब