रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा दिया है। वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। यह भत्ता मार्च के वेतन के साथ 1 अप्रैल से दिया जाएगा। इससे राज्य के लगभग 5 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को 300 से 7,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वित्त विभाग के अनुसार, यह महंगाई भत्ता मार्च के वेतन के साथ 1 अप्रैल से लागू होगा। इसका भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे किया जाएगा। सरकार ने यह निर्णय कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें महंगाई के बोझ से राहत देने के लिए लिया है। Post Views: 355 Please Share With Your Friends Also Post navigation युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल से पत्नी के मायके में रहने से था परेशान.. दूसरे के जमीन को अपना बताकर 20 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..