बिलासपुर | बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में मोबाइल वापस मांगने के विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रामदेव साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपना मोबाइल फोन आरोपी सोमनाथ ध्रुव को चलाने के लिए दिया था. जिसे वापस मांगने पर आरोपी ने अपने भाई अभिषेक ध्रुव के साथ मिलकर गाली-गलौच करते हुए लकड़ी के डंडे से सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए सूरज नेताम को भी दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. Post Views: 442 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : शिक्षक को सहकर्मी शिक्षिका और उसके परिजनों ने चप्पल से पीटा, वायरल हुआ वीडियो 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी