महानदी में छलांग लगाने वाले महिला का शव बरामद…चंडी मंदिर के पास मिला शव… रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना के अंतर्गत ग्राम पारागाँव के पास महानदी में एक विवाहित युवती स्वाति त्रिवेदी ने कल सुबह नदी में छलांग लगा दी थी। जिसका शव 24 घंटे बाद आज सुबह नदी में मिल गया है। कल गोताखोरो ने शव खोजने का बहुत प्रयास किया गया था। इस घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव चण्डी मंदिर राटाकाट के पास झाड़ियों में फंसा मिला जिसे सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पहुच कर उनके परिजनों को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दे कि मृत युवती स्वाति त्रिवेदी त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी। महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी तथा दोनों का ढाई माह का बच्चा भी है। कल नदी में ही एक और महिला का शव मिला था उसकी भी शिनाख्त हो गई है। उक्त शव ग्राम बेमचा जिला महासमुन्द निवासी चम्पा बाई चंद्राकर की है। उनके परिजनों को भी सुचना दे दी गई है। Post Views: 185 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG breaking: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन! आज होगा ऐलान या सस्पेंस रहेगा बरकरार… CG Cabinet Meeting : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू