जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में जिले में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम नंबर जारी करने वाले मोबाइल दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस एवं साइबर सेल जांजगीर-चांपा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल दुकान पर रेड की। इस रेड के दौरान जांजगीर के fun Mobile नैला में संचालित एक दुकान पर फर्जी सिम कार्ड बनाने की गंभीर जानकारी सामने आई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि fun Mobile दुकान संचालक किशोर राम वानी ने 56 फर्जी सिम कार्ड, रेखा मोबाइल ब्लॉक कोलोनी जांजगीर के संचालक अंकिता गुप्ता ने 19 फर्जी सिम कार्ड, और GONICS MOBILE रिंग रोड जांजगीर के संचालक निखिल देवांगन ने 27 फर्जी सिम कार्ड जारी किए थे। कुल मिलाकर 102 सिम कार्ड बिना ग्राहक की जानकारी के जारी किए गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें 02 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस प्रकरण के आरोपी, जिनमें एक जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर भी शामिल है, उनके खिलाफ भी साक्ष्य पाए गए। आरोपी ओंकार धीवर (20 वर्ष), निवासी बनारी वार्ड क्र. 20, थाना जांजगीर और सौराभ पालीवाल (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 17, विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर) के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई जिले में फर्जी सिम कार्ड बनाने और उसे बेचने के मामलों को लेकर पुलिस की कड़ी मेहनत और प्रयास का परिणाम है। पुलिस प्रशासन ने इस तरह की और भी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!