उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिखी में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक राजेश हरिजन पिता शिवनंदन ग्राम सुखरी, थाना मणिपुर का रहने वाला था और कल ही अपने नाना-नानी के घर रिखी आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम सड़क किनारे तगाड़ी में गिट्टी बीन रहा था, तभी वाहन क्रमांक CG 15 AC 5023 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर आभास मिंज, प्रधान आरक्षक राजेश चतुर्वेदी, आरक्षक देवेंद्र, विजय सिंह और वीरेंद्र मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएससी उदयपुर भेज दिया है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों सहित आसपास में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। Post Views: 466 Please Share With Your Friends Also Post navigation फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले जिओ कंपनी के डिस्टीब्यूटर सहित फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार.. खाते में नहीं पहुंचा महतारी वंदन योजना का पैसा? फौरन करें ये काम..