पाकिस्तान ने गिराए भारत के 5 लड़ाकू विमान! राफेल घोटाले पर पीएम मोदी को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का सनसनीखेज दावा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के पांच जेट विमानों को मार गिराया है। स्वामी का कहना है कि पाकिस्तान ने अपने विमान भेजकर यह कार्रवाई की थी।

इस इंटरव्यू में स्वामी ने यह भी कहा कि जिन विमानों से भारतीय जेट्स को गिराया गया वे चीनी मूल के थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हमला चीन के पायलट्स द्वारा नहीं किया गया बल्कि चीनी तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। उनके अनुसार चीन द्वारा दिए गए हवाई जहाज उच्च गुणवत्ता के थे जबकि फ्रांस से प्राप्त राफेल विमान उतने सक्षम नहीं हैं।

स्वामी ने राफेल सौदे को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राफेल विमान भारत की सामरिक जरूरतों को पूरी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तब तक इस सौदे की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री खुद जांच को होने नहीं देंगे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!