सक्ति। डभरा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहाँ शादी के महज एक महीने बाद ही एक पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सबसे बड़ी दुखद बात यह है कि इस घटना के बाद भी आरोपी पति और उसका परिवार पूरी तरह से बेपरवाह बना हुआ है। मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था, लेकिन उसके पति ने उसे ऐसे जख्म दे दिए जो शायद जिंदगी भर नहीं भरेंगे। मामला सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के गड़ापाली। इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है। पुलिस अब आरोपी पति की तलाश कर रही है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर कब तक हमारी बेटियां इन दहेज के दानवों का शिकार होती रहेंगी। Post Views: 238 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime : पुलिस की बड़ी कामयाबी, 29 लाख कैश के साथ चोर गिरफ्तार …. CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो