सरगुजा। ⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता नाबालिग की जानपहचान राहुल नाम के युवक से होने पर पीड़िता का बातचीत होता था जो आरोपी राहुल एवं पीड़िता साथ में काम करते थे काम करने के दौरान उपरोक्त युवक राहुल पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर करीब एक साल पूर्व पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया था, घटना पश्चात आरोपी द्वारा पुनः पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया था, जिससे पीडिता गर्भवती होना बताई हैं, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 22/25 धारा 376 (2) (ढ) भा.द.वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। ⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी राहुल कुमार मझवार का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *राहुल कुमार मझवार उम्र 21 वर्ष साकिन झिनपुरीपारा थाना लखनपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक के.के यादव प्रधान आरक्षक पन्नालाल, आरक्षक अनिल पैकरा, दिलसुख लकड़ा सक्रिय रहे। Post Views: 300 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़: विधानसभा में महतारी वंदन योजना पर हंगामा, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट.. भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल…