बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में भीषण हादसा हो गया। शंकरगढ़ से झारखंड जा रही थी बस, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में बारातियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार यह बस शंकरगढ़ से झारखंड जा रही थी, जिसमें करीब 70 से 80 लोग सवार थे। घटना चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट की है, जहां बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक मासूम बच्चा शामिल हैं। जबकि करीब 25 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। Post Views: 393 Please Share With Your Friends Also Post navigation बलरामपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला बस के नीचे दब गई, 10 बस यात्री घायल… CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आये पिता – पुत्र समेत एक मासूम की मौत, एक अन्य ग्रामीण बुरी तरह झुलसा