पति को हर दिन खिलाती थी नींद की गोलियां, फिर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाती थी पत्नी, जाने फिर क्या हुआ ….

पति को हर दिन खिलाती थी नींद की गोलियां, फिर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाती थी पत्नी, जाने फिर क्या हुआ ….

पीलीभीत : आज के जमाने में रिश्तों का उतना महत्व नहीं रह गया है, जितना पहले रहता था। लोग शादी के बाद भी किसी और के साथ इश्क फरमाते दिखते हैं। जब तक किसी को पता नहीं रहता तो यह समान्य रूप से चल रहा होता है, लेकिन पति या पत्नी में से किसी एक को भनक लग जाता है तो मामला बिगड़ जाता है। कई बार तो इस चक्कर में जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सामने आया है। यहां एक पति ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

महिला पर आरोप था कि वह किसी और के साथ इश्क लड़ाती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बरखेड़ा थाना के गांव पतरसिया निवासी नन्हीं देवी (35) की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुई थी। तीन जून को नन्हीं देवी अपनी मां के साथ अपने मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर रास्ते में अखिलेश और उसके भाई अरविंद ने बांके से वार कर नन्हीं देवी की हत्या उसके ही भाई के सामने कर दी थी।

शुक्रवार को पुलिस ने डूंडा पुल से दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक है। इस वजह से अधिकतर बाहर ही रहता था। पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को किसी के साथ भगा दिया। कुछ दिन पहले जब वह घर लौटा तो पुत्रियों के चले जाने की जानकारी मिली। पुत्रियों के बारे में पूछा तो नन्हीं देवी झगड़ने लगी।

मुझे नींद की गोली देकर गैर मर्दों से करती थी बात

बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में नन्हीं देवी कई लोगों से फोन पर बात करती थी। घर भी बुलाती थी। आरोपी का यह भी कहना है कि कभी कभी वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीं। जब वह सो जाता था तो लोगों को घर पर बुलाती थी। आरोपी पति का कहना है कि तीन जून को उसकी पत्नी भागने की फिराक में थी। वह जबरदस्ती अपने मायके वालों के साथ जा रही थी। सूचना पर वह और भाई अरविंद रास्ते में पहुंचे और काफी समझाया, लेकिन नन्हीं देवी नहीं मानी। गुस्से में आकर उसने भाई अरविंद के साथ मिलकर बांका से उसकी हत्या कर दी। बांका एक ग्रामीण के खेत में छिपाकर भाग गया था।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!