डॉक्टर की लापरवाही ने छीना नवजात के सिर से मां का साया, डिलीवरी के बाद ही महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा…

डॉक्टर की लापरवाही ने छीना नवजात के सिर से मां का साया, डिलीवरी के बाद ही महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आए दिन सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के कारण प्रसुताओं और नवजात बच्चों की मौत मामला सामने आता रहता है। इस बार राजधानी रायपुर के बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसके कारण जन्म लेने के 12 घंटे के भीतर ही एक बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। मां बनने की खुशी का सपना लेकर अस्पताल गई साक्षी लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण काल के ग्रास में समा गई।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने पैदा होने के 12 घंटे के भीतर की बच्ची से मां का साया छीन लिया। सरकारी लापरवाही के कारण जन्म देन के 10 घंटे में गलत इलाज के कारण इस बच्ची की मां की मौत बीरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। रावाभाठा में रहने वाली 24 साल की साक्षी को जब प्रसव का समय पूरा हो गया तो परिवार वालों ने उसे सोमवार को पास के ही बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। दोपहर लगभग 4 साढ़े 4 बजे साक्षी ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। घर में खुशियां पसर गई, हर कोई जच्चा बच्चा को बधाई और आर्शीवाद देने पहुंचने लगा, लेकिन क्या पता की इनकी खुशियां मातम में बदलने वाली है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!