अंबिकापुर: सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डायल 112 में तैनात चालक का शव जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेनड्रा खुर्द का है. मृतक की पहचान ललित नारायण सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर शहर के तुरापानी इलाके का निवासी था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कल दोपहर की बताई जा रही है. ललित नारायण सिंह गांधीनगर थाना क्षेत्र के डायल 112 वाहन में चालक के रूप में कार्यरत था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. Post Views: 443 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनोवा कार से साढ़े 4 करोड़ रुपए बरामद.. बेडरूम में पंखे से लटका मिला इंटक नेता की पुत्री का शव, जांच में जुटी पुलिस..