बीमेतरा।नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना थानखमरिया थाना क्षेत्र के ओड़िया गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक और उसकी बाइक माजदा वाहन के साथ फंस गए। वाहन ने युवक और बाइक को लगभग 3 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक युवक की पहचान विष्णु ध्रुव 30 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे के बाद माजदा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के चलते हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। घटना की जांच जारी है और पुलिस फरार चालक को ढूंढने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Post Views: 324 Please Share With Your Friends Also Post navigation करंट के चपेट में युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप होली त्योहार को देखते हुए नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस सख्त विशेष चेकिंग अभियान जारी….