नई दिल्ली। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है।

सरकार ने क्या कहा?
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।

घरेलू और कमर्शियल सप्लाई में सुधार
सरकारी जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है। कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही ऑटो एलपीजी यानी वाहनों में उपयोग होने वाली गैस की खपत भी तेजी से बढ़ी है। पहले जहां यह 177 टन प्रतिदिन थी, जो अब बढ़कर लगभग 350 टन प्रतिदिन हो गई है।

छोटे सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाई
सरकार ने 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता भी बढ़ाई है। इसके लिए देशभर में 7,000 से अधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। जिनमें बड़ी संख्या में सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च से अब तक करीब 18.45 लाख छोटे सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है।

प्रमुख शहरों में एलपीजी के ताजा रेट
देश के कई शहरों में रेट स्थिर हैं। कोलकाता में घरेलू 939 रुपये और कमर्शियल 2208 रुपये, जलपाईगुड़ी में 966.50 रुपये और 2449 रुपये, रायपुर में 984.50 रुपये और 2301 रुपये, पटना में 1011 रुपये और 2365 रुपये प्रति सिलेंडर है। देहरादून, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अंडमान जैसे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!