Viral Video : महिला के साथ सेक्स करते मौलाना का वीडियो वायरल, निसंतान महिलाओं को ऐसे बनाता था मां, बुलाता था अपने आशियाने में

Viral Video : महिला के साथ सेक्स करते मौलाना का वीडियो वायरल, निसंतान महिलाओं को ऐसे बनाता था मां, बुलाता था अपने आशियाने में

जोधपुर : राजस्थान में धार्मिक चोला ओढ़कर ढोंग करने वाले एक तथाकथित तांत्रिक मौलाना की शर्मनाक करतूतें उजागर हुई हैं। महिलाओं की कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाने और फिर उनका शारीरिक शोषण करने वाले इस मदरसा संचालक का अश्लील वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

बताया जा रहा है कि मदरसा संचालक मौलाना अफ़ज़ल खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों की परेशानियां दूर करने का दावा करता था। विशेष रूप से वह ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था, जिनके संतान नहीं होती थी। उनके दर्द और भरोसे का सहारा लेकर वह उन्हें तांत्रिक क्रिया के बहाने अपने जाल में फंसा लेता और फिर उनके साथ अश्लील हरकत करता।

सोशल मीडिया पर मौलाना के पांच अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही लोग गुस्से में आ गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन भनक लगते ही मौलाना फरार हो गया। उसने अपने घर और दुकान दोनों पर ताला जड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सदर बाजार थाना अधिकारी माणकराम ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में चेहरा पूरी तरह साफ नहीं है, इसलिए आरोपी की पहचान पक्की करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मोहल्ले में गुस्सा तो है, लेकिन अब तक कोई भी महिला या परिवार खुलकर सामने नहीं आया है। बदनामी और सामाजिक दबाव के डर से पीड़ित महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने से हिचकिचा रही हैं। हालांकि दबे स्वर में हर कोई उसकी करतूतों की चर्चा करता नजर आता है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!