CG के न्यायधानी में कमरे में मिले पति-पत्नी के दो शव, दीवार पर लिखी ‘मौत की कहानी’ बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार को एक घटना ने शहर को दहला दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में घर के अंदर पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सरकंडा में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, दीवार पर मिले कारणों के संकेत सरकंडा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोसियों ने घर के भीतर पति और पत्नी की लाश एक साथ देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पत्नी का शव बिस्तर पर मिला। पति का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घर की दीवार पर पति द्वारा लिखे गए कुछ संदेश भी मिले, जिसने संदेह गहरा दिया। पुलिस की प्रारंभिक आशंका पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। Post Views: 116 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब आयुष्मान कार्ड की पेमेंट से पहले होगा ये अनिवार्य काम, फर्जी बिलों का भुगतान हो जाएगा बंद, नया नियम जानें CG: इन्वेस्टर कनेक्ट मीट: इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में 6,321 करोड़ और टूरिज्म में 505 करोड़ के इनवेस्टमेंट का प्रपोजल मिला