रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रायपुर के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि 15 अगस्त की नितिन नबीन की तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे भ्रामक संदेश फैलने का आरोप है। पोस्ट बाद में हटा दी गई, लेकिन तब तक वह वायरल हो चुकी थी। पुलिस ने FIR क्रमांक 0429/2026 दर्ज करते हुए राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 और BNS की धारा 356 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पोस्ट, स्क्रीनशॉट और तस्वीर से जुड़ी पूरी जानकारी की जांच कर रही है। Post Views: 107 Please Share With Your Friends Also Post navigation डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त दोस्तों से शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक, 48 घंटे बाद मिला शव…