रायपुर: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएगी. RCB टीम से विराट कोहली तो MI टीम से रोहित शर्मा खेलेंगे. RCB का दूसरा होम ग्राउंड रायपुर बेंगलुरु के अलावा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह को RCB ने अपना होम ग्राउंड बनाया है. आज के मैच के अलावा 13 मई को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आगामी मैचों के लिए कलेक्टर ने स्टेडियम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है. टीम ने प्रैक्टिस भी की मैच के एक दिन पहले मुंबई इंडियंस की टीम के प्लेयर जमकर प्रैक्टिस करते भी दिखे. स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर बल्लेबाजी की. वहीं गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्रैक्टिस की. मैच के लिए रायपुर शहर का रूट मैप ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी किए गए रूट मैप के मुताबिक फोर व्हीलर से पहुंचने वाले दर्शक तेलीबांधा और जीई रोड से सेरीखेड़ी होते हुए नया रायपुर पहुंचेंगे. वहां से स्टेडियम से टर्निंग लेकर डॉक्टर चंदूलाल चंद्राकार चौक, कयाबांधा चौक, कोटराभाटा चौक, पलोद चौक और सेंधगांव मार्ग से स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे. ऐसे दर्शकों के लिए स्टेडियम परिसर में A, B, C, D और E निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर शराब पीकर आने वाले लोगों को एंट्री गेट में प्रवेश नहीं मिलेगा. हर जगह पर मशीन से होकर गुजरना होगा. 10 मई को होने मैच में इन आसान रास्ते से भी पहुंचा जा सकता है रायपुर से आने वाले तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग सत्यसाईं अस्पताल व सेंध तालाब महासमुंद, सरायपाली, रायगढ़ से आने वाले आरंग-नवागांव मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग परसदा और कोसा राजनांदगांव, दुर्ग से आने वाले टाटीबंध, पचपेड़ी नाका, सेरीखेड़ी होकर स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग सेंध तालाब बस्तर, कांकेर, बालोद, धमतरी से आने वाले मंत्रालय चौक, सेंध तालाब होकर स्टेडियम पहुंचेंगे बलौदाबाजार, खरोरा से आने वाले विधानसभा ओवरब्रिज, मंदिर हसौद, नवागांव होकर स्टेडियम पहुंचेंगे बिलासपुर और कवर्धा से आने वाले धनेली नाला, रिंग रोड-3, नवागांव होकर स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation शर्मनाक! राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र को पैर में गिरकर मांगना पड़ रहा घर, सुशासन तिहार में पति-पत्नी ने कर दिया भावुक…